ब्रेकिंग
पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे✦बिहार के इस SH पर बनेंगे 3 नए टोल प्लाजा... सिर्फ 20 KM के दायरे में तीन बार देना होगा टैक्स? जानिए पूरी खबर✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे✦बिहार के इस SH पर बनेंगे 3 नए टोल प्लाजा... सिर्फ 20 KM के दायरे में तीन बार देना होगा टैक्स? जानिए पूरी खबर✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ

Bihar Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात एक महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कथित तौर पर उन्हें पलंग के नीचे से बाहर निकालकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। क्या है पूरा मामला...

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral Video: बेतिया में आधी रात एक वार्ड सदस्य के महिला के घर पहुंचने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का दावा है कि महिला के घर में वार्ड सदस्य के होने की जानकारी मिलते ही कई लोग वहां पहुंच गए. लोगों को देखते ही वार्ड सदस्य कथित तौर पर पलंग के नीचे छिप गए. ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है.


मामला नौतन थाना क्षेत्र की दक्षिण तेल्हुआ पंचायत का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पंचायत के वार्ड संख्या 12 के सदस्य और एक महिला के बीच कथित प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से चर्चा थी. आरोप है कि वार्ड सदस्य सोमवार की देर रात महिला के घर पहुंचे थे. इसी दौरान उनके वहां होने की खबर आसपास के लोगों को मिल गई.


वार्ड सदस्य के घर में होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी. लोगों ने महिला के घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया. ग्रामीणों का दावा है कि इसी दौरान वार्ड सदस्य पलंग के नीचे छिपे मिले. इसके बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और मौके पर ही हंगामा शुरू हो गया.


ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य को पीटा, पुलिस के हवाले किया

वार्ड सदस्य के पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर नौतन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और वार्ड सदस्य को अपने साथ थाने ले गई. पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.


घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. वार्ड सदस्य और महिला के बीच संबंधों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है. वीडियो में ग्रामीणों की भीड़ और वार्ड सदस्य को लेकर हंगामे का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.


स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित वार्ड सदस्य करीब 10 वर्षों से वार्ड सदस्य के पद पर हैं. घटना सामने आने के बाद पंचायत में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उस रात महिला के घर में वार्ड सदस्य के पहुंचने की पूरी कहानी क्या थी.