ब्रेकिंग
‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦बिहार में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, 6 CO पर विभाग ने कसा शिकंजा✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦बिहार MLC चुनाव: RJD को वोट चोरी की आशंका, संजीव सिंह बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी गड़बड़ी न हो, JDU में टूट का भी किया दावा✦बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦बिहार में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, 6 CO पर विभाग ने कसा शिकंजा✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦बिहार MLC चुनाव: RJD को वोट चोरी की आशंका, संजीव सिंह बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी गड़बड़ी न हो, JDU में टूट का भी किया दावा✦बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना से पहले आरजेडी ने वोट चोरी की आशंका जताई है। भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपकर पारदर्शी मतगणना की मांग की।

बिहार न्यूज
आठों सीटों पर जीत का किया दावा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना से पहले आरजेडी ने वोट चोरी की आशंका जताई है। इसी को लेकर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को ज्ञापन सौंपकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया।


आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने वोट चोरी की आशंका को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने कई महत्वपूर्ण बिंदु आयोग के सामने रखे हैं।


भाई वीरेंद्र के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप काम किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि वोट चोरी की आशंका अभी भी बनी हुई है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि आरजेडी सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करेगी। अब सबकी नजरें मतगणना के नतीजों पर टिकी हैं।