ब्रेकिंग
अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस✦यूट्यूब देखकर हथियार बनाना सीखा,मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦बिहार में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, 6 CO पर विभाग ने कसा शिकंजा✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस✦यूट्यूब देखकर हथियार बनाना सीखा,मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦बिहार में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, 6 CO पर विभाग ने कसा शिकंजा✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल

खरगे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता, FIR दर्ज करने के लिए पुलिस को दिया आवेदन

Bihar News: रोहतास के सासाराम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खड़गे के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए नगर थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर उसकी कॉपी उपलब्ध कराई है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है और मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पटना में खरगे के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद रोहतास में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है।




भाजपा कार्यकर्ताओं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मुकदमा करने के लिए आवेदन लेकर सासाराम के नगर थाना पहुंच गए। भाजपा के नगर अध्यक्ष संदीप कुमार सोनी ने सासाराम नगर थाना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा करने के लिए आवेदन दिया है। 




साथ में भाजपा के विधिक प्रकोष्ठ के अधिवक्ता की टीम भी नगर थाना पहुंची। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कल बापू सभागार में जिस तरह से कांग्रेस के शीर्ष नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह गंभीर मामला है। इससे जहां देश के करोड़ों लोगों के जनमानस को ठेस पहुंची है। 




उनका कहना था कि जिस तरह का बयान राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिया गया है। ये देश में शांति भंग करने का भी प्रयास है। इस मामले में BNS की धारा में उन पर मुकदमा दर्ज होना है। सासाराम नगर थाना में उपस्थित पुलिस अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के आवेदन को रिसीव किया तथा उसकी एक कॉपी भी उपलब्ध कराई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता