ब्रेकिंग
पूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकार

एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावों की खुल गई पोल, झील में तब्दिल हुआ सासाराम सदर अस्पताल

SASARAM: सासाराम में एक घंटे की बारिश से चारों ओर पानी-पानी हो गया है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। सासाराम के पोस्टमार्टम हाउस में भी पानी घुस गया है। स

एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावों की खुल गई पोल, झील में तब्दिल हुआ सासाराम सदर अस्पताल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम में एक घंटे की बारिश से चारों ओर पानी-पानी हो गया है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।  सासाराम के पोस्टमार्टम हाउस में भी पानी घुस गया है। सासाराम सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है जिससे यहा आने वाले मरीज और उनके परिजनों को भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। मरीजों को वार्ड तक आने-जाने के लिए पानी में उतरकर जाना पड़ रहा है। यहां एंबुलेंस भी काफी मुश्किल से आ रहा हैं।


झील सा यह नजारा सासाराम सदर अस्पताल का है। ऐसे में सिर्फ मरीज और उनके परिजन ही नहीं स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक भी इस जलजमाव से काफी परेशान हैं। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा बेहतर तरीके से जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। हर साल की यही समस्या है। बरसात खत्म होते ही पानी निकासी की तमाम योजनाएं ठप हो जाती है। लेकिन जब बारिश होती है और जल जमाव होता है तब अधिकारियों को यह याद आता है कि पानी कैसे निकाला जाए?एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावों की खुल गई पोल, झील में तब्दिल हुआ सासाराम सदर अस्पताल   एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावों की खुल गई पोल, झील में तब्दिल हुआ सासाराम सदर अस्पताल   एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावों की खुल गई पोल, झील में तब्दिल हुआ सासाराम सदर अस्पताल

एक घंटे की बारिश में नगर निगम के दावों की खुल गई पोल, झील में तब्दिल हुआ सासाराम सदर अस्पताल

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता