ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जहानाबाद से पकड़ाया कैदी, नवादा न्यायालय में पेशी के दौरान हुई मौत

NAWADA: जहानाबाद में एसपी दीपक रंजन से निर्देश मिलने के बाद अलग-अलग थाना और ओपी क्षेत्र से गंभीर कांडों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिवसीय स्पेशल ड्राइव शुरू कि

जहानाबाद से पकड़ाया कैदी, नवादा न्यायालय में पेशी के दौरान हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

NAWADA: जहानाबाद में एसपी दीपक रंजन से निर्देश मिलने के बाद अलग-अलग थाना और ओपी क्षेत्र से गंभीर कांडों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिवसीय स्पेशल ड्राइव शुरू किया गया था। रविवार को इस अभियान का दूसरा दिन था। इस दिन अलग-अलग जगहों से पुलिसकर्मियों ने आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला ओर हत्या कोशिश मामले के आरोपितों समेत 16 अभियुक्तों को धर दबोचा। लेकिन, रविवार देर शाम उन्हें नवादा व्यवहार न्यायालय में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक कैदी की मौत हो गई। 


गिरफ्तार 16 अभियुक्तों में मद्य निषेध से संबंधित आरोपित भी शामिल हैं। छापेमारी में 45 लीटर शराब बरामद की गई। वहीं एक कैदी की मौत नवादा व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान ही हो गयी। मृतक की पहचान शाहपुर के रहने वाले 50 साल के गोरे मांझी के रूप में की गई है। कैदी की मौत के बाद व्यवहार न्यायालय में हडकंप मच गया। 


कैदी को सदर अस्पताल भी लाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद नवादा के एसपी डॉ. गौरव मंगला समेत जिले के कई पुलिस पदाधिकारी व्यवहार न्यायालय पहुंचे। कैदी की मौत की पुष्टि एसपी ने की। उन्होंने बताया कि कैदी को शराब के नशे में पकड़ा गया था। वह आदतन शराबी था और उसे अपेंडिक्स की बीमारी थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। 

टैग्स