ब्रेकिंग
Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद

JDU MLC दिनेश सिंह कोरोना पॉजिटिव, पत्नी वीणा देवी पहले ही पाई गई हैं संक्रमित

MUZAFFARPUR : वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद वीणा देवी के बाद अब उनके पति जेडीयू एमएलसी दिनेश से भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. JDU MLC दिनेश सिंह की टेस्ट रिपोर्ट पॉजि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद वीणा देवी के बाद अब उनके पति जेडीयू एमएलसी दिनेश से भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. JDU MLC दिनेश सिंह की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सांसद वीणा देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के अन्य सदस्यों का टेस्ट सैंपल लिया गया था और अब जेडीयू एमएलसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. प्रतिदिन लगभग सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिन ही लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी. जिसके बाद उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था और अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.



लोजपा सांसद वीणा देवी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था. उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ स्टाफ के स्वाब को भी जांच के लिए भेजा गया था. सूत्रों ने बताया कि उनके पति दिनेश सिंह भी कोरोना की जद में आ गए हैं. बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सांसद वीणा देवी से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना है. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वीणा देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में लाया जायेगा.

टैग्स