ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

शहादत को सलाम: घर पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

CHHAPRA: सिक्किम के गैंगटोक पिछले दिनों हार्ट अटैक के कारण छपरा के लाल अमित कुमार शहीद हो गए थे। शहीद जवान अमित कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा पूरा

शहादत को सलाम: घर पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: सिक्किम के गैंगटोक पिछले दिनों हार्ट अटैक के कारण छपरा के लाल अमित कुमार शहीद हो गए थे। शहीद जवान अमित कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा पूरा माहौल गमगीन हो गया है। हजारों की संख्या में लोगों ने तिरंगे के साथ शहीद की शव यात्रा निकाली और भारत माता जय के नारे लगाए। इस मौके पर सेना के कई जवान भी मौजूद रहे।


शहीद अमित कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद को गांव में ही बिहार रेजिमेंट के द्वारा सलामी दी गई। शहीद अमित कुमार बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव निवासी चिरंजन सिंह के बेटे थे। बीते 23 मार्च को उनका निधन सिक्किम के गैंगटोक में हार्ड अटैक से हो गया था। शहीद अमित कुमार की साल 2002 में सेना में भर्ती हुई थी। उनकी शादी 2005 में अनुजा देवी के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।


शनिवार को सेना के जवान पूरे सम्मान के साथ शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जैसे ही उनके पैतृक घर पहुंचे शहीद के दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ सड़क के दोनों किनारे जुट गई। भूमिहारा बनियापुर से शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए युवाओं को टोली बाइक पर सवार होकर तिरंगे लिए उनके पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान अमित कुमार अमर रहे के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें