ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

जाप पार्टी में शामिल हुए जदयू और भाजपा के नेता, जाप नेता राजू दानवीर ने दिलाई सदस्यता

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जान अधिकार पार्टी में विभिन्न दलों से नेताओं के आने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को जाप पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्य

जाप पार्टी में शामिल हुए जदयू और भाजपा के नेता, जाप नेता राजू दानवीर ने दिलाई सदस्यता
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जान अधिकार पार्टी में विभिन्न दलों से नेताओं के आने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को जाप पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं ने जन अधिकार पार्टी का दामन थामा. जाप नेता राजू दानवीर ने इन नेताओं को प्रदेश कार्यालय में सदस्यता दिलाई.


जाप पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में बादल कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष, महादलित प्रकोष्ठ राजगीर और डॉ अजय कुमार, भाजपा जिला संयोजक (चिकित्सा प्रकोष्ठ) अपने साथियों के साथ ने जाप की सदस्यता ली. इनलोगों को जाप नेता राजू दानवीर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया. इसके अलावा राजू दानवीर ने मानववादी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सीताराम महाराज जी और जदयू नेता अखिलेश चौधरी व राहुल कुमार को भी जन अधिकार पार्टी की सदस्यता दिलाई. सभी नालंदा जिले से हैं.


इस मौके पर दानवीर ने कहा कि बड़ी संख्या में रोज दूसरे दलों को छोड़ कर पप्पू यादव के नेतृत्व वाली जन अधिकार पार्टी में शामिल हो रहे हैं. नेताओं के अलावा आम जनता भी बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं, जो इस बात की ओर इशारा है कि बिहार की जनता अब जन अधिकार पार्टी व पप्पू यादव के नेतृत्व में बदलाव चाहती है. हमारी पार्टी अपने कार्यों की वजह से लोगों के दिलों में बस गयी है. इस वजह से हमें पूरा विश्वास है कि हम बिहार को बदलने में कामयाब होंगे. फिलहाल जो साथी आज हमसे जुड़े हैं, उनका हम पार्टी में स्वागत करते हैं.