ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

जनता दरबार में नीतीश कुमार ही बन गए फरियादी, जानिए फिर क्या हुआ

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार उस वक्त रोचक हो गया, जब सीएम नीतीश कुमार के सामने दूसरा नीतीश कुमार अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। सीएम ने हंसते हुए पुछा...तुम्हारा भी नाम

जनता दरबार में नीतीश कुमार ही बन गए फरियादी, जानिए फिर क्या हुआ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार उस वक्त रोचक हो गया, जब सीएम नीतीश कुमार के सामने दूसरा नीतीश कुमार अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। सीएम ने हंसते हुए पुछा...तुम्हारा भी नाम नीतीश कुमार है ? दरअसल, बेगूसराय जिले से एक युवक अपनी फ़रियाद लेकर सीएम के जनता दरबार आया था। ख़ास बात तो ये है कि फरियादी का नाम भी नीतीश कुमार ही है। 




फरियादी की शिकायत थी कि उसके पिता मध्य विधालय में रसोइया के पद पर कार्यरत थे। उसने कहा कि पिता की मौत के बाद से मुझे न तो सहायता राशि मिली और न ही मुझे बैंक में नॉमिनी के तौर पर पैसे मिल पाते हैं। ये सुनते ही सीएम नीतीश ने तुरंत अधिकारी को फ़ोन लगाया और कहा कि बेगूसराय से एक लड़का आया है। इसका भी नाम नीतीश कुमार है। मामला देख लीजिये...इसका काम जल्दी करा दीजिये। 




इतना ही नहीं, भागलपुर से भी एक फरियादी पहुंचा जिसका नाम भी नीतीश कुमार ही था। दूसरा नीतीश कुमार को देखते ही सीएम हैरान हो गए। उन्होंने इस फरियादी से भी पूछ दिया...तुम्हारा भी नाम नीतीश कुमार है ? कितने नीतीश कुमार हैं यहां भाई ?


टैग्स