ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

'जन विश्वास यात्रा' में पहली बार एकसाथ नजर आए तेजस्वी- तेजप्रताप, कहा ... नीतीश के मन में खोट था... क्रेडिट तो हम ही लेंगे

GAYA : जन विश्वास यात्रा के तहत शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव गया पहुंचे। गया के गांधी मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर उनके

'जन विश्वास यात्रा' में पहली बार एकसाथ नजर आए तेजस्वी- तेजप्रताप, कहा ... नीतीश के मन में खोट था... क्रेडिट तो हम ही लेंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : जन विश्वास यात्रा के तहत शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव गया पहुंचे। गया के गांधी मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी नजर आए। मंच से तेजप्रताप यादव ने बिहार की जनता को निमंत्रण देते हुए कहा कि-  जितने नौजवान हैं सभी लोग तीन मार्च को महारैला में आइए। इसी से दिल्ली का रास्ता क्लियर होगा। 


वहीं, गया में तेजस्वी प्रसाद यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो भरोसा और प्यार आरजेडी पर जताया था इसके लिए वह आभारी हैं। तेजस्वी ने  कहा कि हम आपका विश्वास लेने आए हैं।  आज से यह लड़ाई छिड़ गई है और हम आपकी लड़ाई लड़ने आए हैं। तेजस्वी यादव आपके लिए मर-मिटने को तैयार रहेगा। नया बिहार बनाना है। रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, कारखाना आदि बेहतर हो इसमें हम लगे है। 


इसके आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि- हमें  10 से 12 सीट बेईमानी कर हरा दिया गया। आप लोगों ने 115 की ताकत दी थी। मांझी, बीजेपी और कुशवाहा एक थे और  एक साथ 30 हेलीकॉप्टर चुनाव में उड़ता था, लेकिन आरजेडी का एक हेलीकॉप्टर ही उड़ता था। नीतीश कुमार के मन में खोट था। नौकरी, जातीय आधारित गणना का क्रेडिट तेजस्वी ले लेगा यह डर था। लेकिन, एक बात साफ़ है कि जब हमने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था तो क्रेडिट भी हम ही लेंगे। 

'जन विश्वास यात्रा' में पहली बार एकसाथ नजर आए तेजस्वी- तेजप्रताप, कहा ... नीतीश के मन में खोट था... क्रेडिट तो हम ही लेंगे

उधर, तेजस्वी यादव ने कहा, "उप मुख्यमंत्री रहते लाखों नौकरी देने का काम किया, लेकिन एक मौका मिला तो हरेक नौजवान के भविष्य को सुनहरा करेंगे। बीजेपी वालों ने दो लोगों को डिप्टी सीएम बनाया है। तीन साल में तीन बार नीतीश कुमार शपथ ले रहे हैं।  सरकार हटी तो ईडी से जांच कराई जा रही है. बीजेपी डराना चाहती है, जब लालू जी नहीं झुके तो लालू जी का लइका भी नहीं झुकेगा। तेजस्वी ने आग्रह करते हुए कहा कि पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को एकजुट होकर आइए।वहां भी पहुंचना है। बीजेपी को भगाना है। एक बार आरजेडी को मौका दीजिए। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता