ब्रेकिंग
बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान: पहले चरण में 91% से ज्यादा वोटिंग, तमिलनाडु में 84%पटना में डबल डेकर पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में PMCH एडमिटबिहार में 26 से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान का अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनीवर्दी में रील बनाने वाले 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, सबसे ज्यादा इस जिले के बनाते हैं वीडियोगांधी और अंबेडकर को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, आजादी और संविधान पर छेड़ी नई बहस, जानिये क्या कहा?बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान: पहले चरण में 91% से ज्यादा वोटिंग, तमिलनाडु में 84%पटना में डबल डेकर पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में PMCH एडमिटबिहार में 26 से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान का अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनीवर्दी में रील बनाने वाले 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, सबसे ज्यादा इस जिले के बनाते हैं वीडियोगांधी और अंबेडकर को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, आजादी और संविधान पर छेड़ी नई बहस, जानिये क्या कहा?

जमुई में जुए के अड्डे पर पकड़े गए दो सरकारी शिक्षक, छापेमारी में 4 गिरफ्तार

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते दो सरकारी शिक्षकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुजी की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

बिहार न्यूज
गुरुजी बने ‘जुए के खिलाड़ी’!
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI:समाज में शिक्षक को सम्मान का दर्जा दिया गया है। गुरुजी की हर जगह लोग इज्जत करते हैं। लेकिन जमुई में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस सम्मानित पेशे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिनके कंधे पर बच्चों को शिक्षित, होनहार और काबिल बनाने की जिम्मेदारी होती है, वही यदि जुआ खेलने का काम करेंगे तो इसे क्या कहेंगे? 


मामला खैरा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने छापेमारी के दौरान जुआ खेलते दो सरकारी शिक्षकों समेत चार लोगों को तास के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया है। गुरुजी की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। बतया जाता है कि खैरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खैरा शिव मंदिर के पीछे स्थित कचरा प्रसंस्करण इकाई के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। 


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो सरकारी शिक्षक शामिल हैं। उनकी पहचान संजय यादव (उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रृंगारपुर) और शिव कुमार शर्मा (उत्क्रमित मध्य विद्यालय नोनियाटांड) के रूप में हुई है। 


इनके अलावा दीपक मिश्रा और पप्पू साव नामक दो अन्य व्यक्ति भी मौके से गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है। समाज में बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने वाले शिक्षकों की इस हरकत को लोग निंदनीय बता रहे हैं। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कृत्य से शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंचती है और बच्चों पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है। खैरा थाना प्रभारी मिंटू सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है और सभी आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल, यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह घटना कहीं न कहीं समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि जिनके कंधों पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, यदि वही इस तरह के कृत्यों में लिप्त पाए जाएं, तो इसका असर आने वाली पीढ़ी पर क्या पड़ेगा?

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें