ब्रेकिंग
सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड

जमुई में एक ही चालान पर कई बार बालू उठाव का आरोप, ग्रामीणों ने 4 ओवरलोड हाइवा पकड़कर खनन विभाग को सौंपा

जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में एक ही चालान पर कई बार बालू उठाव का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने क्लस्टर-14 घाट से बालू लेकर जा रही चार ओवरलोड हाइवा को पकड़कर खनन विभाग और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना स्थित क्लस्टर-14 घाट से एक ही चालान पर कई बार बालू उठाव किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार को ग्रामीणों ने चार ओवरलोड हाइवा को पकड़कर खनन विभाग और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जाता है कि क्लस्टर-14 के संवेदक वशिष्ठ नारायण सिंह के घाट से रविवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद चार हाइवा बालू लेकर निकल रही थीं। ग्रामीणों को जब ओवरलोड बालू परिवहन और एक ही चालान के इस्तेमाल का संदेह हुआ तो उन्होंने चारों वाहनों को रोक लिया। इसके बाद खनन विभाग और मलयपुर पुलिस को मौके पर बुलाकर वाहनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।


ग्रामीणों का दावा है कि चारों हाइवा एक ही मालिक की हैं और सभी पर एक ही चालान अंकित था। चालान पर समय सुबह 7 बजकर 20 मिनट 17 सेकंड दर्ज था, जबकि ग्रामीणों के अनुसार ये वाहन करीब 12 बजकर 20 मिनट पर पकड़े गए। बताया जा रहा है कि चालान की वैधता करीब 1 घंटा 20 मिनट 17 सेकंड तक ही थी। ऐसे में निर्धारित समय के कई घंटे बाद बालू परिवहन किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।


ग्रामीणों के अनुसार नदी घाट से डंप यार्ड की दूरी करीब दो किलोमीटर है और हाइवा बालू लेकर फुलवरिया स्थित डंप यार्ड जा रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही चालान पर दिनभर ओवरलोड हाइवा मुख्य सड़क से बालू का परिवहन किया जाता है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।


मामले में जिला खनन पदाधिकारी केशव कुमार ने बताया कि चारों हाइवा पर तिरपाल नहीं रहने के कारण 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि चालान की अवधि में समय शेष था और ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है। साथ ही डंप यार्ड और संवेदक के स्टॉक की जांच करने की बात कही।


इधर हाइवा पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग दबी जुबान में संवेदक और विभाग की मिलीभगत से नदियों के दोहन की बात कह रहे हैं। वहीं मलयपुर पुलिस ने अलग कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता