ब्रेकिंग
सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड

बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

घटना जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मुख्य राजमार्ग की है जहां रतनपुर के बानाडीह गर्भू स्थान से पूजा कर अपने घर लौट रहे दो युवतियों को बेलगाम स्कॉर्पियों ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दोनों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियों सवार मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटों हंगामा मचाया। 


घटना जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मुख्य राजमार्ग की है जहां रतनपुर के बानाडीह गर्भू स्थान से पूजा कर अपने घर लौट रहे दो युवतियों को बेलगाम स्कॉर्पियों ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान बुधु सिंह की 18 वर्षीया पुत्री सीमा कुमारी और दिनकर सिंह की 20 वर्षीया बेटी जुगनू के रूप में हुई है। दोनों रतनपुर गांव की रहने वाली थी। 


घटना के बाद स्कॉर्पियों सवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने दोनों को रौंद दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे जमुई सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य राजमार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद गिद्धौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा  

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता