ब्रेकिंग
नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टनीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

फिल्मी अंदाज़ में अपहरण HERO बनी पुलिस: 3 दिन बाद बंगाल के कारोबारी को कराया मुक्त

जमुई में पश्चिम बंगाल के स्क्रैप कारोबारी का लेन-देन के बहाने अपहरण कर नशे की दवा देकर तीन दिन तक घुमाया गया। जमुई पुलिस ने सटीक कार्रवाई कर कारोबारी को सकुशल मुक्त कराया, दो आरोपी गिरफ्तार।

बिहार न्यूज
पुलिस ने की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में पश्चिम बंगाल के एक स्क्रैप कारोबारी के अपहरण का मामला किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसा सामने आया है। लेन-देन के बहाने बुलाए गए कारोबारी को न सिर्फ अगवा किया गया, बल्कि नशे की दवा देकर तीन दिनों तक अलग-अलग जिलों में घुमाया गया। आखिरकार जमुई पुलिस ने ‘फिल्मी हीरो’की तरह कार्रवाई करते हुए कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया और दोनों अपहर्ता को गिरफ्तार कर बड़ी घटना को टाल दिया।


जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के लिलुआ निवासी स्क्रैप कारोबारी धर्मेंद्र कुमार महतो (37) को 6 फरवरी को पैसों के लेन-देन के बहाने बिहार के बख्तियारपुर बुलाया गया था। कारोबारी को भरोसे में लेकर बुलाने के बाद अपराधियों ने अपने जाल में फंसाया और मौके से अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें नशे की दवा खिलाकर बेहोशी की हालत में रखा गया, ताकि वे विरोध न कर सकें।


जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि अपहरणकर्ता सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में कारोबारी को बैठाकर बख्तियारपुर, मोकामा, देवघर और जमुई समेत कई इलाकों में घूमते रहे। अपराधियों की मंशा कारोबारी से मोटी रकम की उगाही करने की थी और वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।


मामले की सूचना मिलते ही जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर लक्ष्मीपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने कारोबारी को सुरक्षित मुक्त करा लिया।


इस मामले में पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश कुमार उर्फ बिट्टू (पिता चंद्रभूषण सिंह), ग्राम पेंधी, थाना बरहट और सोनू कुमार तांती उर्फ रेड्डी (पिता स्व. सुनील तांती), ग्राम दाबिल, थाना खैरा, जिला जमुई शामिल हैं। पुलिस ने कांड में प्रयुक्त सफेद स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है। तलाशी के दौरान वाहन से नशे की दवाइयां भी बरामद हुई हैं।


एसडीपीओ ने बताया कि इस अपहरण कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में जमुई पुलिस की त्वरित, साहसिक और सटीक कार्रवाई से न केवल एक कारोबारी की जान बची, बल्कि एक बड़ी आपराधिक साजिश भी नाकाम हो गई।


फिल्मी अंदाज़ में अपहरण HERO बनी पुलिस: 3 दिन बाद बंगाल के कारोबारी को कराया मुक्त

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता