ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

स्टूडेंट को पढ़ाते-पढ़ाते गुरूजी को हो गया लव.. बेचैन होकर मिलने पहुंचे घर तो गांव वालों ने करा दी शादी

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में एक ट्यूशन टीचर अपनी स्टूडेंट को पढ़ाते पढ़ाते दिन दे बैठे. इस बीच छात्रा कई दिनों तक जब पढ़ने के लिए नहीं आई तो टीचर बेचैन हो गया. वह अपनी प्रेमिका से म

स्टूडेंट को पढ़ाते-पढ़ाते गुरूजी को हो गया लव.. बेचैन होकर मिलने पहुंचे घर तो गांव वालों ने करा दी शादी
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में एक ट्यूशन टीचर अपनी स्टूडेंट को पढ़ाते पढ़ाते दिन दे बैठे. इस बीच छात्रा कई दिनों तक जब पढ़ने के लिए नहीं आई तो टीचर बेचैन हो गया. वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर तक पहुंच गया. लेकिन वहां वो हो गया जिसकी कल्पना भी उसने नहीं की होगी. 


जब शिक्षक अपनी छात्रा से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान स्वजनों ने उसे बंधक बना लिया. मामले में स्वजनों ने ग्रामीणों की सलाह ली और देर रात दोनों की शादी करा दी गई. इस पूरे विवाह का मौके पर मौजूद लोगों ने फोन से वीडियो भी बना लिया. अब यही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.


शिक्षक के बारे में बताया जा रहा है कि वो मुंगेर जिले के रोपा मोड़ का रहने वाला है. जमुई के बरहट इलाके के एक गांव में रहता है और यही कोचिंग ट्यूशन पढ़ाता है. ट्यूशन पढ़ाने के दौरान ही दोनों में प्रेम हो गया था. दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में स्वजनों को जानकारी हो गई थी. मामला मलयपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.


मामले के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में परिवार वालों को पता चला तो शिक्षक को मिलने के लिए बुलाया गया लेकिन वो नहीं गया. इसके बाद छात्रा की कोचिंग छुड़वा दी गई. काफी दिन तक कोचिंग नहीं पहुंची छात्रा से मिलने ही शिक्षक उसके घर पहुंचा था. तभी उसकी शादी करवा दी गई. पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी है लेकिन किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि वो अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

टैग्स