ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

Bihar News : पूर्व विधायक की पत्नी के हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, अब मामले ने पकड़ा तूल

JAMAUI : बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ

Bihar News : पूर्व विधायक की पत्नी के हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, अब मामले ने पकड़ा तूल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMAUI : बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पूर्व विधायक की पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हाथों में पिस्टल लेकर वह हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रही है। 


जानकारी के मुताबिक जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा से पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी की पत्नी रश्मि कुमारी का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि अब जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सिकंदरा के पूर्व विधायक बंटी चौधरी ने सिकंदरा में ही रश्मि कुमारी से प्रेम विवाह किया था। कुछ साल पहले टिक टॉक पर भी सिकंदरा विधायक का पत्नी के साथ वीडियो वायरल हुआ था तब भी पूर्व विधायक की जमकर किरकिरी हुई थी। 


वहीं, अब हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।  वहीं पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी से जब टेलीफोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है और दीपावली के टाइम का है जो  पटना में बना था। 


बता दें कि सिकंदरा के पूर्व विधायक बंटी चौधरी ने सिकंदरा में ही रश्मि कुमारी से प्रेम शादी की थी। कुछ दिनों पहले सिकंदरा के पूर्व विधायक का वीभैंस पर बैठकर सिकंदराबाद के घूमने का भी वीडियो जमकर वायरल हुआ था। तब भी पूर्व विधायक की जमकर किरकिरी हुई थी। अब हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता