ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS : भूमि विवाद में रिश्ते का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे का किया मर्डर; गोलियों से किया छलनी

BIHAR NEWS : जमुई में जमीन बंटवारे में उत्पन्न विवाद में रिश्ते का खून कर दिया गया। यह घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव की है। यहां भाई ने भाई कि हत्या कर दी है।

BIHAR NEWS
गोली मारकर हत्या
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां भूमि विवाद को लेकर रिश्ते की खून कर दी गई है। यह मामलाजमुई के खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव की है। यहां बड़े भाई ने अपने मंझले भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 36 वर्षीय प्रमोद सिंह उर्फ लालो धोवहट गांव के मुरारी सिंह का बेटा था। 


जानकारी के मुताबिक, इस घटना का आरोपी बड़ा भाई कुनकुन सिंह है। उसने शराब के नशे में आरोपी भाई ने अपने से छोटे भाई के सिर में गोली मारकर खोपड़ी खोल दी। हत्या का आरोपी फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी।


वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालो की पत्नी सानू सिंह ने बताया कि मेरे पति का भाई कुनकुन अक्सर जमीन की बंटवारे को लेकर झगड़ा झंझट करता था। बुधवार की शाम भी कुनकुन शराब के नशे में आया और जमीन बंटवारे की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने गोली मार दी।


बताया जा रहा है कि आरोपित कुनकुन सिंह अपराधिक प्रवृत्ति का है। हत्या के एक अन्य मामले में जमुई मंडल कारा में सजा काट रहा था। दो माह पूर्व ही वह जेल से बाहर आया है। इसके उपरांत अपने मंझले भाई प्रमोद सिंह पर जमीन बंटवारे को लेकर दबाव बना रहा था। इसके बाद अब इसने यह घटना को अंजाम दिया है।