ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

'मेरा बेल नहीं होगा ...,' घर में घुसकर कोर्ट के मुंशी को मारी गोली; इलाज के दौरान हुई मौत

JAMAUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मा

'मेरा बेल नहीं होगा ...,' घर में घुसकर कोर्ट के मुंशी को मारी गोली; इलाज के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMAUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर मौत के घाट उतार डाला है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई में बेख़ौफ़ अपराधियों ने कोर्ट के मुंशी को गोली मार दी है। जिससे उनकी मौत हो गई है। यह मामला मंगलवार देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के अतिथि पैलेस चौक के समीप का बताया जा रहा है। जहां जमुई कोर्ट के मुंशी को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। हरेक के जुवान पर इस घटना की चर्चा है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान शहर के बाईपास रोड निवासी अभय सिंह उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है।  मृतक के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि मेरे पिता अभय सिंह जमुई कोर्ट के मुंशी का काम करते थे और मंगलवार की देर शाम अपने घर में थे। तभी एक हथियारबंद अपराधी घर पहुंचा और कहा कि उसका बेल नहीं होगा क्या ? इसके बाद अपराधी ने उन्हें गोली मार दी। इतना ही नन्हीं अपराधी ने दहशत फैलाने के लिए हवा में भी फायरिंग की और वहां से फरार हो गया।  मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन अपराधी मौके से भाग निकला। 


 उधर,घटना की जानकारी के बाद जमुई एसपी शौर्य सुमन घटनास्थल पर खुद पहुंच गए। घटना का निरीक्षण के बाद जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि एक कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।  जल्द ही अपराधी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि जमीनी विवाद को लेकर उसके पड़ोसी से विवाद चल रहा था।  जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता