ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मधुमक्खी के काटने से पूर्व मुखिया की गयी जान, गांव में शोक की लहर

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में मधुमक्खी के काटने से रायपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण सिंह की मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांव वालों को पहले इस

मधुमक्खी के काटने से पूर्व मुखिया की गयी जान, गांव में शोक की लहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में मधुमक्खी के काटने से रायपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण सिंह की मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांव वालों को पहले इस घटना पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन बाद में जब पता चला कि नारायण सिंह नहीं रहे तो उनकी आंखें नम हो गयी। घटना से परिजन काफी सदमे में हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि रायपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया 70 वर्षीय नारायण सिंह घर के पास स्थित बागीचे में टहल रहे थे कि तभी मधुमक्खियों की झूंड ने उनपर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने उन्हें काट लिया जिसके बाद वे मधुमक्खियों से बचने के लिए दौड़ते-भागते किसी तरह घर पहुंचे। घर पर पहुंचते ही उनकी उनकी तबीयत बिगड़ गयी। 


जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने लगे। डॉक्टर के क्लिनिक में जाने से पहले ही रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक आया और वही उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व मुखिया की मौत की खबर मिलते ही गांव वाले उनके घर पहुंच गये और परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया। पूरे गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह सुल्तानगंज गंगा घाट पर उनका दाह संस्कार होगा। 

टैग्स