ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

कोलकाता घूमने गये जमुई के युवक को बंगाल की लड़की से हुआ प्यार, प्रेमी के घर पहुंचकर रचाई शादी

JAMUI: कोलकाता घूमने गये जमुई के एक युवक को वहां की एक लड़की से मुलाकात हो गयी। जिसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे दिया। मोबाइल नंबर दोनों ने सेव कर लिया। जिसके बाद से ही दोनो

कोलकाता घूमने गये जमुई के युवक को बंगाल की लड़की से हुआ प्यार, प्रेमी के घर पहुंचकर रचाई शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: कोलकाता घूमने गये जमुई के एक युवक को वहां की एक लड़की से मुलाकात हो गयी। जिसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे दिया। मोबाइल नंबर दोनों ने सेव कर लिया। जिसके बाद से ही दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। बातचीत का सिलसिला ऐसा चला की दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। दोनों के बीच प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि बात शादी पर तक पहुंच गयी। 


लेकिन लड़की ने कहा कि अभी बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा देनी है इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा। एक सप्ताह पहले ही परीक्षा समाप्त हुई है। परीक्षा खत्म होते ही लड़की हावड़ा से जनशताब्दी पर चढ़ गयी और 381 किलोमीटर की यात्रा तय कर अपने प्रेमी से शादी करने के लिए खुद पहुंच गयी। 17 सितंबर विश्कर्मा पूजा के दिन वह प्रेमी से मिलने के लिए जमुई पहुंच गई और घर जाकर शादी की बात कहने लगी।


 जिसके बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने गुरुवार को मलयपुर थाना क्षेत्र के पत्नेश्वरनाथ मंदिर में जाकर शादी रचा ली। युवक सदर थाना क्षेत्र के सिरचन नवादा निवासी मुरली मनोहर साह और युवती हावड़ा वेस्ट बंगाल निवासी पूनम कुमारी महतो बताई जाती है। दोनों प्रेमी और प्रेमिका बालिग बताए जाते हैं। इधर मंदिर में शादी रचाने के बाद प्रेमी और प्रेमिका ने शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


 वायरल वीडियो में प्रेमिका ने बताया कि बिना किसी के दबाब में शादी की है। वो शादी के बाद अपने पति और ससुराल के लोगों के साथ खुश है। उसने अपने घर वालों को भी किसी तरह की चिंता नहीं करने की बात कही। यह भी कहा कि हम दोनों ने शादी अपनी मर्जी से की है। 


अपने पति और ससुराल वालों के साथ  खुश हूं। मुझे अपने जिंदगी जीने दें। हम दोनों को कोई परेशान ना करें। दोनों ने कोर्ट में भी शादी कर ली है। इधर युवक ने कहा कि हम अपनी पत्नी के साथ खुश हैं। किसी भी प्रकार का हमलोगों के ऊपर कोई दबाब नहीं है। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है।  कोलकाता घूमने गये जमुई के युवक को बंगाल की लड़की से हुआ प्यार, प्रेमी के घर पहुंचकर रचाई शादीकोलकाता घूमने गये जमुई के युवक को बंगाल की लड़की से हुआ प्यार, प्रेमी के घर पहुंचकर रचाई शादीकोलकाता घूमने गये जमुई के युवक को बंगाल की लड़की से हुआ प्यार, प्रेमी के घर पहुंचकर रचाई शादी

टैग्स