ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

झाझा स्टेशन पर टीटी की दबंगई! टिकट चेकिंग के दौरान यात्री को केबिन में ले जाकर पीटा, VIDEO वायरल

Viral Video: जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीटी यात्री के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। टिकट जांच से शुरू हुआ विवाद कथित तौर पर टीटी के केबिन तक पहुंच गया, जिसके बाद रेलवे...

झाझा स्टेशन पर टीटी की दबंगई! टिकट चेकिंग के दौरान यात्री को केबिन में ले जाकर पीटा, VIDEO वायरल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक टीटी द्वारा यात्री के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


बताया जा रहा है कि मामला टिकट जांच के दौरान शुरू हुआ था, जो बाद में टीटी के केबिन तक पहुंच गया। हालांकि यह वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित यात्री की पहचान राजू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जसीडीह से हमसफर एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन से सफर कर झाझा स्टेशन पहुंचे थे। उनके पास सामान्य टिकट तो था, लेकिन सुपरफास्ट ट्रेन का अतिरिक्त टिकट नहीं था। इसी बात को लेकर ड्यूटी पर तैनात टीटी अमन खान ने उन्हें रोक लिया।


आरोप है कि टिकट जांच के दौरान विवाद बढ़ गया और टीटी यात्री को अपने केबिन में ले गया। वहां पहले उसे थप्पड़ मारा गया और फिर डंडे से पिटाई की गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री के गले में हरा गमछा पड़ा हुआ है और टीटी उससे लगातार पूछताछ करता नजर आ रहा है।


वीडियो में कुछ अन्य लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ लोग यात्री पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर रहे थे। इतना ही नहीं, पीड़ित के साथ मौजूद उसके एक साथी के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है।


पीड़ित राजू यादव का कहना है कि टीटी की ओर से उससे 1240 रुपये जुर्माने की मांग की गई थी। लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं थे। यात्री के मुताबिक उसने किसी तरह 500 रुपये दिए, जबकि उसके फोन-पे खाते में सिर्फ 10 रुपये ही बचे थे। घटना के बाद वह काफी डरा और सहमा हुआ नजर आया।


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर किसी यात्री के पास पूरा टिकट नहीं था तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन मारपीट क्यों की गई। कई लोगों ने दोषी रेलवे कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।


फिलहाल इस पूरे मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।