ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

JAMUI NEWS: ट्रैक्टर ने पुलिस की गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर, गश्ती वैन के ड्राइवर की मौत, एसआई समेत 3 जवान घायल

JAMUI : जमुई के सिकंदरा से एक दुखद खबर सामने आई है। सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर होटल नमस्ते के पास एक पुलिस गश्ती गाड़ी और लोहे से लदे एक ट्रैक्टर की

JAMUI NEWS: ट्रैक्टर ने पुलिस की गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर, गश्ती वैन के ड्राइवर की मौत, एसआई समेत 3 जवान घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI : जमुई के सिकंदरा से एक दुखद खबर सामने आई है। सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर होटल नमस्ते के पास एक पुलिस गश्ती गाड़ी और लोहे से लदे एक ट्रैक्टर की ज़ोरदार टक्कर हो गई। यह घटना सोमवार की शाम करीब 8 बजे घटी। जहां सरिया लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गई सिकंदरा थाने की पुलिस वैन की टक्कर ट्रैक्टर से हो गयी। इस हादसे में पुलिस वैन के ड्राइवर की मौत हो गयी जबकि महिला एसआई लक्ष्मी कुमारी सहित 4 पुलिस जवान घायल हो गये। 


सभी घायल पुलिस कर्मियों को सिकंदरा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही एसआई लक्ष्मी की स्थिति गंभीर होता देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। घायल की पहचान सिकंदर थाने की अवर निरीक्षक लक्ष्मी कुमारी ,सिपाही धर्मेंद्र शर्मा, सिपाही अमित कुमार सिंह, जनार्दन कुमार के रूप में की गई है। 


बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम सिकंदरा थाने के अवर  निरीक्षक लक्ष्मी कुमारी अपने जवानों के साथ सिकंदरा -‌जमुई मार्ग पर गश्ती कर रही थी। तभी एक ट्रैक्टर पर अवैध लोहा लदा देखा। जिसे रोकने का इशारा किया तो वाहन  चालक वाहन की गति तेज कर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ तो पीछा करने जब पुलिस पहुंची तो ट्रैक्टर चालक ने पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि इस दुर्घटना में सभी पुलिस जवान वहां में फंस गए। 


वही स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे पुलिस कर्मियों को निकाला गया। लेकिन पुलिस वाहन का चालक महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी।  जबकि इस दुर्घटना में महिला अवर निरीक्षक  सहित चार जवान घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी के बाद सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।


 इधर पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिकंदर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सिकंदरा थाने के चालक की मौत हो गई।  जबकि महिला अवर निरीक्षक सहित चार जवान घायल हुए हैं। इधर घटना की जानकारी के बाद सदर अस्पताल में एसडीपीओ एसपी सहित तमाम पदाधिकारी पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। वही गंभीर रुप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजने की व्यवस्था की। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता