ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

जमुई : नदी में नहा रहा था युवक, दोस्तों के साथ टिक-टॉक वीडियो बनाते समय गई जान, मौत से पहले की सेल्फी आई सामने

JAMUI : बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. एक तरफ जहां आसमान से मौत बरस रही है. वहीं दूसरी ओर आम व्यक्ति मौत से खेल हैं. ऐसी ही एक घटना सामने आई है जमुई जिले से जहां दोस्तों

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. एक तरफ जहां आसमान से मौत बरस रही है. वहीं दूसरी ओर आम व्यक्ति मौत से खेल हैं. ऐसी ही एक घटना सामने आई है जमुई जिले से जहां दोस्तों के साथ नदी में नहा रहे एक युवक की मौत हो गई. युवक अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेने के साथ-साथ टिक-टॉक वीडियो बना रहा था. इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई. उसके शव का कुछ पता नहीं चल पाया है. डेड बॉडी की तलाश जारी है. 

घटना जिले के नीमारंग की है. जहां धोबिया घाट नदी के बांध के पास एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नीमारंग निवासी मो. वशीर के 18 वर्षीय बेटे शाजिद के रूप में की गई है. वह रविवार के दिन अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय टिक-टॉक वीडियो बना रहा था. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह सेल्फी भी ले रहा था. अचानक उफनती नदी में वो गहरे पानी में चला गया. जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई. 

मृतक युवक की मरने से पहले की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो के बाद युवक नदी में जा समाया. 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी युवक की डेड बॉडी नहीं मिल पायी है. प्रशासन तलाश में जुटी हुई है.