ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

जमुई विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर एनडीए की जीत, चकाई सीट महागठबंधन के खाते में

जमुई जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर एनडीए ने जीत दर्ज की है, जबकि चकाई सीट महागठबंधन के खाते में गई। श्रेयसी सिंह, दामोदर रावत और प्रफुल्ल मांझी विजयी रहे, वहीं राजद की सावित्री देवी ने चकाई से जीत हासिल की।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई जिले की 4 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इन चार सीटों में से तीन पर एनडीए ने कब्जा जमाया, जबकि चकाई विधानसभा सीट महागठबंधन (राजद) के खाते में गई। मुकाबला कई जगह कड़ा रहा, लेकिन अंततः मतदाताओं ने विकास और स्थानीय मुद्दों के आधार पर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।


जमुई विधानसभा में श्रेयसी सिंह की प्रचंड जीत

जमुई विधानसभा सीट से एनडीए की प्रत्याशी एवं भाजपा नेता श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरी बार बड़ी जीत हासिल की। 2020 में उन्होंने पूर्व मंत्री और राजद नेता विजय प्रकाश यादव को लगभग 41 हजार वोटों से हराया था। इस बार 2025 के चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के मोहम्मद शमशाद आलम पर और भी बड़ी बढ़त बनाई। श्रेयसी सिंह को कुल 1,23,868 मत मिले, जबकि शमशाद आलम को 69,370 वोट ही प्राप्त हुए। इस प्रकार श्रेयसी सिंह ने 54,498 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि जमुई की जनता की जीत है। साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार के विकास कार्यों और महिलाओं के सशक्तिकरण को इस जीत का आधार बताया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हारने पर “वोट चोरी” का आरोप लगाना दोहरी नीति है, जिसे जनता अब स्वीकार नहीं करती।


झाझा में दमदार प्रदर्शन, दामोदर रावत छठी बार विजयी

झाझा विधानसभा सीट पर एनडीए के जदयू प्रत्याशी दामोदर रावत ने एक बार फिर जीत हासिल की। वे पहले ही पांच बार झाझा के विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। इस चुनाव में उन्होंने राजद प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव को कड़ी टक्कर में हराया। रावत को 1,08,317 वोट मिले, जबकि यादव को 1,04,055 मत प्राप्त हुए। इस तरह रावत ने 4,262 मतों से जीत दर्ज की।

उन्होंने कहा कि झाझा में हमेशा कड़ा मुकाबला रहता है, लेकिन जनता उन पर भरोसा करती है। साथ ही विपक्ष की हार के लिए उन्होंने उनके कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता को जिम्मेदार बताया।


सिकंदरा से दूसरी बार जीते प्रफुल्ल मांझी

सिकंदरा विधानसभा से एनडीए के हम पार्टी के प्रत्याशी प्रफुल्ल मांझी ने 91115 मत ला कर 23660 मत से दुबारा जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। उदय नारायण चौधरी ने 67455 मत प्राप्त किया। मांझी ने कहा कि सिकंदरा की जनता ने फिर से नीतीश कुमार के कार्यों पर भरोसा जताया है। उन्होंने वादा किया कि जो काम पिछले पांच वर्षों में अधूरे रह गए थे, उन्हें अब प्राथमिकता से पूरा करेंगे।


चकाई में महागठबंधन की जीत, सावित्री देवी बनीं विधायक

चकाई विधानसभा सीट इस बार महागठबंधन के राजद के खाते में गई। राजद प्रत्याशी सावित्री देवी ने एनडीए के जदयू प्रत्याशी और मंत्री सुमित कुमार सिंह को पराजित कर सीट जीत ली। सावित्री देवी को 80,275 वोट मिले, जबकि सुमित सिंह को 67,310 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार उन्होंने 12,665 मतों से विजय हासिल की। सावित्री देवी ने जीत के बाद चकाई की जनता को धन्यवाद दिया और भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहेंगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें