ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

जमुई में मतगणना की तैयारियाँ पूरी: डीएम-एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

जमुई में 14 नवंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव मतगणना की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। डीएम नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल ने केकेएम कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।

बिहार
14 नवंबर को मतगणना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के केकेएम कॉलेज में 14 नवंबर को होने वाली मतगणना कार्य के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। चार विधानसभा क्षेत्र 240 सिकंदरा, 241 जमुई, 242 झाझा और 243 चकाई के मतों की गिनती यहीं पर होगी। पूरे परिसर को त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है।


जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर सभी कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी, जिसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक राउंड की जानकारी मीडिया सेंटर के माध्यम से समय-समय पर साझा की जाएगी।


मतगणना केंद्र के आसपास धारा 144 लागू की गई है, साथ ही आमलोगों को निर्धारित दूरी पर रुकने के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि परिणाम घोषणा के बाद किसी भी प्रकार का विजय जुलूस निकालना प्रतिबंधित रहेगा। सोशल मीडिया पर अफवाहों पर रोक के लिए निगरानी टीम गठित की गई है। प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक केवल प्रशासनिक प्रेस विज्ञप्तियों पर ही भरोसा करें।


मतगणना स्थल पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, जिला पुलिस बल और दंडाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना कर्मियों और अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, चिकित्सा, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं।


प्रवेश व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:

गेट नंबर 3 (दक्षिणी द्वार): चकाई और झाझा विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता

उत्तर द्वार: सिकंदरा और जमुई विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता

मुख्य द्वार: पदाधिकारी और मतगणना कर्मी

मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा।


डीएम नवीन कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस हर स्तर पर सतर्क और सजग है। किसी भी शरारती तत्व पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” इस अवसर पर एडीएम रविकांत सिन्हा, नजारत उप समाहर्ता भानु प्रकाश, वरीय उपसमाहर्ता नागमणि कुमार वर्मा, डीपीआरओ विनोद प्रसाद और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी विकेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

जमुई में मतगणना की तैयारियाँ पूरी: डीएम-एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामजमुई में मतगणना की तैयारियाँ पूरी: डीएम-एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामजमुई में मतगणना की तैयारियाँ पूरी: डीएम-एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता