ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, दो वाहन क्षतिग्रस्त.. कई जवान चोटिल

JAMUI : बिहार में अपराध का ग्राफ नीचे होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन इन अपराधियों द्वारा पुलिस की टीम पर भी हमला कर दिया जा रहा है। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला बि

छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, दो वाहन क्षतिग्रस्त.. कई जवान चोटिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में अपराध का ग्राफ नीचे होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन इन अपराधियों द्वारा पुलिस की टीम पर भी हमला कर दिया जा रहा है। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के जमुई से निकल कर सामने आ रहा है।  जहां अज्ञात अपराधियों द्वारा पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के जमुई में कुछ अपराधियों ने उत्पाद टीम पर पत्थरों से हमला किया है। इस हमले में उत्पाद विभाग टीम की स्कार्पियो का शीशा पूरी तरह से टूट गया है। यह पूरा मामला खैरा थाना क्षेत्र का है। खैरा थाना क्षेत्र के बड़ीबाग मोड़ के पास जैसे ही उत्पाद टीम की गाड़ी पहुंची, कुछ अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। उत्पाद विभाग के टीम का रास्ता रुक कर उन पर पथरों से हमला किया गया है। इस हमले में उत्पाद विभाग टीम के अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। 


बताया जा रहा है कि, उत्पाद विभाग की टीम रोजाना की तरह उत्पाद विभाग की टीम शराब के ठिकानों पर छापेमारी करने गिध्देश्वर गई थी। वहां से वापस आते वक्त बड़ीबाग चौक के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों ने उनके गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, करीब सौ की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने टीम पर हमला की थी। सभी अपराधियों ने अपनी चेहरे को छुपा रखा था। अपराधियों ने उत्पाद विभाग के गाड़ी को चारो तरफ से घेर लिया और  हमला बोलने लगे। 


वहीं, उत्पाद विभाग पर यह पथराव क्यों किया गया, इसके पीछे के कारण का पता नही चल पाया है। फिलहाल इस हमले से उत्पाद विभाग की टीम डरी हुई है। अब पुलिस टीम इस मामले में यह जांच जुटी हुई है कि, उत्पाद विभाग के टीम पर हमला करना वाले लोग अवैध बालू का खनन करते थे या फिर गैर क़ानूनी ढंग से शराब का कारोबार करने वाले लोग। पुलिस की जांच पूरी हो जाने के बाद ही इस मामले में आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।