ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

BJP के घोषणा पत्र में नहीं है जनसरोकार की बातें, बोले मनोज झा- कोई आकर बता दे सिर्फ दो बातें

JAMUI : भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई नए वादे भी किए हैं। इस बीच, पीएम

BJP के घोषणा पत्र में नहीं है जनसरोकार की बातें, बोले मनोज झा- कोई आकर बता दे सिर्फ दो बातें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI :  भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई नए वादे भी किए हैं। इस बीच, पीएम के इस घोषणा पत्र को लेकर राजद के सांसद मनोज झा ने सवाल उठाए हैं। मनोज झा ने कहा कि इस घोषणा पत्र में से कोई भी आकर दो ऐसी चीज़ बता दे जो उन्हें बहुत अच्छा लगा हो। कोई दो चीज जो जनसरोकार की हो, कोई दो चीज जो देश की जरूरत के लिए हो।


मनोज झा ने कहा कि केवल हवा हवाई बातों से काम नही चलता है। हमलोग अपने परिवर्तन पत्र के जरिए कई ठोस बिंदु दिए हैं। हमलोगों ने परिवर्तन पत्र में युवाओं को नौकरी की बात की है। लेकिन, भाजपा के इस संकल्प पत्र में नौकरी कहां है। हम तो पूछेंगे ही 2014 से 24 तक बीस करोड़ का हिसाब प्रधानमंत्री  क्यों दबा गए। प्रधानमंत्री जी, करोना में जब इस देश में लोग मर रहे थे तब आपकी सरकार क्या कर रही थी? ओल्ड एज पेंशन पर आपकी सरकार चुप्पी क्यों।


इसके साथ ही मनोज झा ने कहा कि राजनाथ सिंह जब घोषणा पत्र रिलीज कर रहे थे तब वह भी ठोस तरीके से कुछ बोल नहीं पा रहे थे। अपने घोषणा पत्र को फिर से संकल्प पत्र के रूप में रिवाइज करें। ताकि लगे कि देश का चुनाव है। इसमें जनता के लिए कुछ भी नहीं है।


इसके अलावा भाजपा के तरफ से उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने जो परिवर्तन पत्र में एक करोड़ नौकरी देने  की बात कही है, उसपर जो सवाल उठ रहे हैं, वह कितनी अशोभनीय बातें कह रहे हैं। जब बिहार में 17 महीने तेजस्वी रहे तो 5 लाख नौकरियां मिली। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि उनको जो कहना है, कह लें, हम काम की बात करते हैं।


उधर, बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर हो रहे लोकसभा चुनाव में राजद कितने सीटों पर जीत दर्ज करेगा यह पूछे जाने उन्होंने कहा कि मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं। मैं सिर्फ यही जान रहा हूं कि 40 की 40 सीटों पर टक्कर है और अब लोग जुमले से मुक्ति चाहते हैं। युवाओं को 17 साल बनाम 17 महीने की अपील कर रहा हूं और नौकरी का मतलब तेजस्वी यादव ही हैं।