ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: ट्रक और हाइवा की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर पंच पहाड़ी के पास की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही ट्रक और ह

बिहार: ट्रक और हाइवा की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर पंच पहाड़ी के पास की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


तीनों मृतकों की पहचान सिंकदरा निवासी हाइवा चालक तस्लीम गुड्डन खान और खैरा के दाबिल गांव निवासी सूरज कुमार और सिंटू कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों  की मदद से गाड़ी में फंसे मृतकों के शव को निकाल कर पोस्वाटमार्नेटम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।


बताया जा रहा है कि ट्रक जमुई से चकाई की ओर जा रहा था और हाइवा चकाई से जमुई की ओर आ रहा था। हाइवा जैसे ही भीटरा गांव के पास पहुंचा सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों मेंकोहराम मच गया है।

टैग्स