ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार : ससुराल आए टाइल्स मिस्त्री की मौत, वजह जान सब रह गए दंग; जानिए क्या है पूरा मामला

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इस कड़ी मे

बिहार : ससुराल आए टाइल्स मिस्त्री की मौत, वजह जान सब रह गए दंग; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ससुराल आए एक टाइल्स मिस्त्री का पेड़ से गमछे के सहारे झूलता हुआ शव मिला है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के चकाई थाना क्षेत्र के ढीलुआ जंगल में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना चकाई थाने को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही चकाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से लटके युवक का शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के हेठ चकाई गांव निवासी 40 बर्षीय सुधीर रवानी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुधीर रवानी एक टाइल्स मिस्त्री है और वह धनबाद में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता है। वहीं, बुधवार की शाम परिजनों को यह बात कर धनबाद से निकाला की वह अपने ससुराल गहमा गांव से कुछ दूर महुआ के पेड़ के पास रहेंगे। 


गुरुवार की सुबह उक्त मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पेड़ में गमछे के सहारे झूलते हुए युवक के शव पर पड़ा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद घटना की जानकारी गांव में आग की तरफ फैल गई और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना पर चकाई थानाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।