ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar News: जेल में बंद महिला कैदी की मौत के बाद बवाल, प्रशासन पर गंभीर आरोप

Bihar News: जमुई जेल में बंद चंपा देवी की सदर अस्पताल में संदिग्ध मौत। राजद नेता ने जेल और अस्पताल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग।

Bihar News
जमुई जेल में बंद चंपा देवी की संदिग्ध मौत
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: जमुई जेल में बंद 60 वर्षीय महिला कैदी चंपा देवी की शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने जेल और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


सिकंदरा प्रखंड की रहने वाली चंपा देवी (60) को तीन दिन पहले एक आपराधिक मामले में जमुई जेल भेजा गया था। गुरुवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव के अनुसार, परिजनों को रात में ही जेल में चंपा देवी की मौत की सूचना दी गई थी। हालांकि, जेल प्रशासन ने शुक्रवार सुबह उन्हें जिंदा बताते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने औपचारिक इलाज के बाद चंपा देवी को मृत घोषित कर दिया।


राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने जेल और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने मौत की सूचना को छिपाने की कोशिश की और अस्पताल में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। त्रिवेणी यादव ने कहा, “जेल और अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से यह घटना हुई। सदर अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है।” उन्होंने जिलाधिकारी नवीन से मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित करने, जेल अधीक्षक को निलंबित करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए राजद ने जेल और सदर अस्पताल की व्यवस्था की गहन जांच की मांग की है। त्रिवेणी यादव ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। चंपा देवी की मौत से उनके परिजनों में शोक और आक्रोश है। स्थानीय लोग जेल और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना ने जेल में कैदियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर ताजा बहस छेड़ दी है।


रिपोर्ट: धीरज कुमार सिंह, जमुई