ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar News: आधी रात नदी किनारे प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर पहले पीटा फिर मांग में भरवाया सिन्दूर

JAMUI: जमुई में आधी रात को क्यूल नदी के किनारे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया फिर युवती की मांग में सिन्दूर भरवाई। बिना बैंड बाजा और बाराती के जय श्

Bihar News: आधी रात नदी किनारे प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर पहले पीटा फिर मांग में भरवाया सिन्दूर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में आधी रात को क्यूल नदी के किनारे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया फिर युवती की मांग में सिन्दूर भरवाई। बिना बैंड बाजा और बाराती के जय श्री राम के नारों के बीच दोनों की शादी करायी गयी। 


मामला मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना गांव का है जहां क्यूल नदी के किनारे पहुंचे प्रेमी जोड़े को स्थानीय लोगों और परिजनों ने पकड़ लिया। पहले प्रेमी की पिटाई की गयी फिर उसके बाद युवक से प्रेमिका की मांग में सिंदूर दिलाई गयी। इस दौरान वहां मौजूद  लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी पहुंचा था और प्रेमिका से नदी किनारे बातचीत कर रहा था तभी स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। सबसे पहले तो युवक की जमकर पिटाई की गयी। जिसके बाद युवक से युवती की मांग में सिन्दूर भरने को कहा गया लेकिन पहले तो वो आनाकानी करने लगा लेकिन लोगों ने कहा कि यदि लड़की से प्यार करते हो तो उसकी मांग में सिंदूर डालो। 


लड़की को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करो। जिसके बाद युवक ने प्रेमिका की मांग में सिन्दूर डाली और उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मांगो बंदर गांव निवासी शंभू ठाकुर का पुत्र रंजन ठाकुर के रूप में हुई है। तो वहीं प्रेमिका की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के विनोद ठाकुर की पुत्री रितु कुमारी के रूप में की गई। स्थानीय लोगों की माने तो दोनों 5 साल से एक दूसरे से प्यार कर रहे हैं कई महीनो से परिजनों से लुकछुप कर एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत भी करते हैं। 


चोरी छिपे अक्सर नदी किनारे इस प्रेमी जोड़े को देखा जाता है। लेकिन इस बार कुछ स्थानीय लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई जिसके बाद इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को भी दी गई। मौके पर पहुंचे लड़की के भाई और स्थानीय लोगों ने पहले दोनों की पिटाई की और युवक से युवती की मांग में सिन्दूर भरवाया।   वही इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन शनिवार की सुबह जमुई कोर्ट पहुंचे जहां दोनों पक्षों के लोगों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करा दी। दोनों बालिक बताए जाते हैं। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता