ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में यह कैसा सुशासन ? थाने से 500 मीटर की दूरी पर ज्वेलरी दुकानदार से गहनों से भरा बैग ले उड़े बदमाश, पुलिस को नहीं लगी भनक

JAMUI : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। इनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर काफी कम हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम

बिहार में यह कैसा सुशासन ? थाने से 500 मीटर की दूरी पर ज्वेलरी दुकानदार से गहनों से भरा बैग ले उड़े बदमाश, पुलिस को नहीं लगी भनक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। इनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर काफी कम हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार से गहनों से भरा बैग उडा लिया है। बाइक सवार अपराधियों की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद पुलिस इसके जरिए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकानदार से सोने चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और वहां लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। दुकानदार की पहचान रमेश वर्णवाल के रुप में हुई है। यह घटना चकाई थाना क्षेत्र के चकाई बाजार का बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, दुकानदार रमेश अपनी दुकान बंद कर एक बैग में सोने और चांदी का सामान भरकर घर जा रहे थे। तभी वह फैंसी स्टोर की दुकान के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर किराना की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए रुके ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में टंगे बैग को लेकर फरार हो गए। बाइक सवार बदमाश चकाई चौक की तरफ भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ज्वेलरी की दुकान पर जुट गई। घटना की सूचना चकाई पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई और इस मामले को लेकर दुकानों में सीसीटीवी खंगाल रही है।


इधर, यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह  दूकान चकाई थाना से महज 500 मीटर की दूरी स्थित है। पीड़ित ज्वेलर मलिक ने बताया कि बैग में 100 ग्राम सोना और तीन किलो चांदी के जेवरात थे। जिसकी कीमत करीब 10 लाख के पास होने की बात बताई। इस मामले को लेकर झाझा डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। और सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता