ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार में बालू माफिया का आतंक : टीवी बनवाने जा रहे दो युवक को रौंदा, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

JAMUI : बालू माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन अवैध खनन के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस की तमाम सख्तियों के बावजूद बालू माफिया अवैध खनन को अंजाम देने में कामयाब हैं। इसी

बिहार में बालू माफिया का आतंक : टीवी बनवाने जा रहे दो युवक को रौंदा, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बालू माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन अवैध खनन के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस की तमाम सख्तियों के बावजूद बालू माफिया अवैध खनन को अंजाम देने में कामयाब हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला झाझा थाना इलाके के निकल कर सामने आया है। जहां बालू लदे ट्रक ने दो युवक को रौंद डाला है। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ये लोग टीवी बनवाने घर से बाहर जा रहे थे। 


मिली जानकारी के अनुसार,दादपुर -काबर मुख्य मार्ग के मछिंद्र गांव के बालू लदे ट्रक ने एक बाईक पर सवार दो युवक को रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई।वही एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज झाझा अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है।जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


वहीं, इस घटना में मृतक युवक की पहचान केशोपुर गांव के शिक्षक अशोक यादव के पुत्र प्रिंस कुमार 18 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान  पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक प्रिंस कुमार 11वीं  का छात्र बताया जा रहा है।इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।इस  घटना के बाद झाझा थानाअध्यक्ष राजेश शरण दलबल के साथ मौके पर  पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक की युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है।


उधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बारे में शिक्षक संघ उपाध्यक्ष युगल किशोर यादव  ने बताया कि दोनों बुधवार सुबह दोनो टीवी बनाने के लिए काबर बाजार जा रहा था। तभी एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे प्रिंस कुमार की मौत हो गई।वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले जिले में  गरही थाना के रोपावेल गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ने पुलिस टीम को रौंद दिया है। इसमें दारोगा की मौत हो गई है। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल है। एसआई प्रभात रंजन मूल रूप से हाजीपुर जिला के रहने वाले थे। 2018 बैच के पुलिस पदाधिकारी थे।