ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार : जवानों ने नक्सलियों के बंकरों को किया ध्वस्त, IED बम समेत कई विस्फोटक बरामद

JAMUI : बिहार के जमुई में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है. सीआरपीएफ की 215वीं बटालियन और स्थानीय पुलिसबल ने बरहट के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए नक

बिहार : जवानों ने नक्सलियों के बंकरों को किया ध्वस्त, IED बम समेत कई विस्फोटक बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है. सीआरपीएफ की 215वीं बटालियन और स्थानीय पुलिसबल ने बरहट के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए नक्सलियों के ठिकाना को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान सुरक्षाबलों में भारी संख्या में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया. इसका मकसद तलाशी अभियान करने आए सुरक्षाबलों और पुलिस को निशाना बनाते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाने की थी. 


पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बरहट के जंगली इलाके में नक्सलियों का एक दस्ता जमा हुआ है. इसके बाद सीआरपीएफ, कोबरा 215 बटालियन तथा जिला पुलिस के जवानों को शामिल कर एक सी लेवल ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों को सैकड़ों जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, वॉकी-टॉकी समेत नक्सली दस्तावेज और सामान बरामद किया है. जवानों ने 15 किलो का आईईडी बम भी बरामद किया है. 


एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर सीआरपीएफ और इंटेलिजेंस की गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी, जिसमें बरहट पुलिस के अलावा सीआरपीएफ 215 की टीम शामिल थी. जमुई पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बरहट इलाके के जंगल में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान 113 जिंदा कारतूस, वॉकी टॉकी, तीन मोबाइल फोन, मोबाइल की बैटरी, नक्सली यूनिफार्म, समेत अन्य दस्तावेज बरामद किया गया है. 

टैग्स