ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: हॉस्पिटल में घंटो रहा ऑक्सीजन प्लांट फेल, मरीज की तड़प-तड़प कर मौत

JAMUI : बिहार के जमुई जिले के एक हॉस्पिटल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट अचानक फेल हो जाने से इमरजेंसी कक्ष सहित अन्य वारों में ऑक्सीजन की सप्लाइ बंद हो गयी. जिस वजह से वहां एडमिट म

बिहार: हॉस्पिटल में घंटो रहा ऑक्सीजन प्लांट फेल, मरीज की तड़प-तड़प कर मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई जिले के एक हॉस्पिटल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट अचानक फेल हो जाने से इमरजेंसी कक्ष सहित अन्य वारों में ऑक्सीजन की सप्लाइ बंद हो गयी. जिस वजह से वहां एडमिट मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया. वही इस दौरान एक एडमिट मरीज की मौत ही गई.


बता दे, जमुई सदर हॉस्पिटल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट रविवार सुबह अचानक फेल हो जाने से सप्लाइ बंद हो गयी. इससे एडमिट मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान एडमिट एक मरीज की मौत भी हो गयी. वही लगभग दो घंटे बाद पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सप्लाइ शुरू हो पायी. इसके बाद मरीजऔर स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली. 


बताया जा रहा है रविवार सुबह खैरा थाना क्षेत्र के धोबघट गांव निवासी गौतम कुमार सिंह को गंभीर अवस्था में सदर हॉस्लपिटल लाया गया, जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्यकर्मियों को ऑक्सीजन लगाने का कहा. स्वास्थ्यकर्मी ने जब ऑक्सीजन उक्त मरीज को लगाया, तो देखा कि ऑक्सीजन सप्लाइ नहीं हो रहा है. इसकी सूचना मिलते ही चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी सहित मरीज के परिजन सकतेमें आ गये. डॉक्टर के द्वारा इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप को फोन से दी. सूचना मिलते ही सिविल सर्जन ने हॉस्पिटल प्रबंधक को इसे अवलंब दुरुस्त कराने को कहा, लेकिन तब तक उक्त मरीज की मौत हो चुकी थी. घटना को लेकर मृतक गौतम के परिजनों ने कहा कि हॉस्पिटल की लचर व्यवस्था ने मेरे मरीज की जान ले ली.