ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से एक सप्ताह पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाके से एक कुख्यात माओवादी निशांत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से एक सप्ताह पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाके से एक कुख्यात माओवादी निशांत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने की।


गिरफ्तार निशांत सोरेन को चिहरा थाना क्षेत्र के राजाडूमर से किया गया। इस अभियान में सीआरपीएफ और एसटीएफ की टीम भी शामिल थी। पूछताछ के दौरान निशांत सोरेन ने संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किया, जिससे पुलिस को आगामी चुनाव में इलाके में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।


एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले एक दशक से फरार चल रहे निशांत सोरेन अपने घर राजाडूमर आए हुए हैं। इसके बाद चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक के नेतृत्व में विशेष टीम ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया।


निशांत सोरेन लंबे समय से जमुई, लखीसराय, बांका, मुंगेर, नवादा और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था। वह माओवादी गतिविधियों में संलिप्त रहा और कई घटनाओं को अंजाम देने में शामिल था। उस पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से पुलिस लंबे समय से उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निशांत सोरेन की गिरफ्तारी से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है और इलाके में चुनावी सुरक्षा के लिहाज से यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस उसकी विस्तृत पूछताछ कर रही है और उससे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।