ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार: बीच सड़क पर धू-धू कर जल गई बोलेरो, गाड़ी में सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

JAMUI: जमुई में एक बोलेरो में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बोलेरो पर सवार पांच लोगों को किसी प्रकार की नुकसान नहीं हुआ और सभी ने गाड़ी

बिहार: बीच सड़क पर धू-धू कर जल गई बोलेरो, गाड़ी में सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एक बोलेरो में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बोलेरो पर सवार पांच लोगों को किसी प्रकार की नुकसान नहीं हुआ और सभी ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई हालांकि बोलेरो धू-धू कर जल गई। घटना के जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर स्थित डिघरिया जैव विविधता पार्क के पास की है।


बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार लोग देवघर की ओर से चकाई की तरफ जा रहे थे। गाड़ी में पांच लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी डिघरिया जैव विविधता पार्क के पास पहुंची अचानक रूक गई और उसके पिछले हिस्से से आग की लपटे उठने लगी। इसी दौरान बोलेरो का गेट भी लॉक हो गया था हालांकि गाड़ी के अंदर बैठे लोगों ने किसी तरह गेट को तोड़ दिया और भागकर अपनी जान बचाई।


बोलेरो सवार सभी लोग चकाई थाना क्षेत्र के खास चकाई गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चकाई निवासी दीपक तिवारी पूरे परिवार के साथ देवघर से अपने घर चकाई लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। शॉर्ट सर्किट से बोलेरो में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता