ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

शादी में जा रही महिला का ऑटो में छूट गया गहनों से भरा थैला, इमानदार ऑटो चालक ने लौटाया, पुलिस ने भी निभाई जिम्मेदारी

इस ईमानदारी की मिसाल ऑटो चालक ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। ऑटो चालक राजीव कुमार सिंह और यातायात पुलिस की ईमानदारी की लोग सराहना कर रहे हैं।

bihar
ईमानदारी की मिसाल
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के खैरा प्रखंड के चांगोडीह गांव से एक महिला सिकंदरा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रही थी। तभी गहनों और पैसों से भरा थैला ऑटो में छूट गया। महिला ज्योति कुमारी को जब पता चला तो वह बेहद परेशान हो गई और काफी खोजबीन के बाद भी थैले का पता नहीं चल सका। 


जिसके बाद उन्होंने जमुई के महिसौड़ी चौक के ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया। ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए ऑटो चालकों से संपर्क कर गहनों से भरे थैले की तलाश शुरू कर दी लेकिन पहले दिन कोई सुराग नहीं मिला।


ईमानदार ऑटो चालक ने लौटाया थैला

अगले दिन दोपहर में सिकंदरा प्रखंड के धधौर गांव निवासी ऑटो चालक राजीव कुमार सिंह खुद ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच गया। कहने लगा कि सिकंदरा में सभी यात्रियों के उतरने के बाद देखा कि ऑटो में एक थैला रखा हुआ है। जब थैले की जांच की गई तो उसमें करीब 6,000 रुपये कैश, सोने-चांदी के आभूषण कुल मिलाकर करीब 1 लाख का सामान था और महिला ज्योति कुमारी का पहचान पत्र मिला था। इसके बाद यातायात पुलिस की मदद से थैला सही मालिक को सौंप दिया गया। इस ईमानदारी की मिसाल ऑटो चालक ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। ऑटो चालक राजीव कुमार सिंह और यातायात पुलिस की ईमानदारी की लोग सराहना कर रहे हैं।


पुलिस ने निभाई जिम्मेदारी

महिसौड़ी चौक पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर हीरा यादव ने बताया कि उन्हें जब इस बारे में सूचना मिली, तो उन्होंने सभी ऑटो चालकों से संपर्क किया। इसी दौरान राजीव कुमार सिंह ने खुद आगे आकर थैला सौंपा। उन्होंने कहा कि यह घटना समाज में विश्वास और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल है।