ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

गेटमैन ने शराब के नशे में फेंका चाबी, 23 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

JAMUI: स्टेशन के रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने शराब के नशे में जमकर हंगामा मचाया. उसने गेट का चाबी फेंक दिया. जिसके कारण पूर्वा एक्सप्रेस आधे घंटे तक खड़ी रही. काफी मशक्कत के

गेटमैन ने शराब के नशे में फेंका चाबी, 23 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
Manish Kumar
3 मिनट

JAMUI: स्टेशन के  रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने शराब के नशे में जमकर हंगामा मचाया. उसने गेट का चाबी फेंक दिया. जिसके कारण पूर्वा एक्सप्रेस आधे घंटे तक खड़ी रही. काफी मशक्कत के बाद आरपीएफ व रेलकर्मी की पहल पर हालात को काबू में करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.

नशे में था गेटमैन

बताया जा रहा है कि नशे की हालत में गेटमैन ने रेलवे फाटक की चाबी कंट्रोल रूम के पीछे खिड़की से फेंक दी. दानापुर रेल मंडल के झाझा - क्यूल मुख्य मार्ग पर जमुई रेलवे स्टेशन पर आप लाइन पर पूर्वा एक्सप्रेस रूकी ट्रेन को खुलवाने के लिए जब रेलवे फाटक को बंद करने को कहा गया तो नशे में धुत गेट मैंने ने गेट को बंद नहीं किया. रेलकर्मी और आरपीएफ के जवान जब फाटक पर पहुंचे तो गेटमैन जग नारायण सिंह यादव, शराब के नशे में धुत पाया गया. वह शोरगुल कर रहा था. गेटमैन के फाटक बंद कर शोरगुल करने पर फाटक के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. फाटक को खोलने की चाबी भी आरपीएफ को नहीं मिला. खोजबीन करने पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में गेटमैन ने चाबी को कंट्रोल रूम के पीछे झाड़ी में चाबी फेंका है.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

झाड़ी में खोजने के बाद चाबी मिला उसके बाद आरपीएफ की मौजूदगी में फाटक को खोलकर जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया उसके बाद फिर बंद कर पूर्वा एक्सप्रेस को करीब 23 मिनट विलंब से खोला गया. आरपीएफ के जवानों ने गेटमैन जगनारायण सिंह यादव को हिरासत में  ले गए दिन में 3 बजे दूसरे गेटमैन की तैनाती की गई. इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक अरुण कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा गेटमैन की लापरवाही से पूर्वा एक्सप्रेस खड़ी रही उसके शराब पीने की बात सामने आई है. फिलहाल दूसरे गेटमैन को तैनात कर आगमन को चालू किया गया है. शराब के नशे में धुत गेटमैन को आरपीएफ  जीआरपी के हवाले किया. 

टैग्स