ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

क्या यही शराबबंदी है? शराब तस्करी के नये-नये हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, डाक पार्सल वैन से 22 लाख की विदेशी वाइन बरामद

जमुई के डुमरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने डाक पार्सल वाहन से 1863 लीटर विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत लगभग 22 लाख रुपये, दो तस्कर गिरफ्तार और न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

bihar
जमुई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: शराबबंदी वाले बिहार में शराब के धंधेबाद हर दिन तस्करी के नए-नए तरीके इजाद करते हैं। ताजा मामला जमुई में देखने को मिला जहां जमुई उत्पाद विभाग को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। डुमरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक डाक पार्सल वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम डुमरी चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि झारखंड की ओर से एक डाक पार्सल वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब जमुई लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेक पोस्ट पर संबंधित वाहन को रोककर तलाशी ली।


जांच के क्रम में पार्सल वाहन से कुल 1863 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी दीपक राम के पुत्र अभिषेक राम और भोंड़ गांव निवासी जगदीश रावत के पुत्र राजेश रावत के रूप में हुई है।


पूरे मामले को लेकर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता