ब्रेकिंग
बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाट

जमुई में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी की कार नहर में गिरी, योगदान देकर लौटते समय हुआ हादसा; हालत गंभीर

जमुई में योगदान देकर लखीसराय लौट रही मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा की कार नवीनगर के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका इलाज जारी है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में गुरुवार को मत्स्य विभाग कार्यालय जमुई में योगदान कर वापस लौट रही मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा को झपकी आने के बाद जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर नवीनगर के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 


गनीमत रही की फौरन स्थानीय लोगों के बीच- बचाव के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार से मत्स्य प्रसार पदाधिकारी को घायल अवस्था में निकाला गया और डाक्टर नीरज साह के क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां सिर में ब्लड जमने की वजह से उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि प्रीति पूजा का हाल ही में तबादला हुआ था। गुरुवार को वह मत्स्य विभाग कार्यालय जमुई पहुंचकर अपना योगदान दी थी। 


योगदान देने के बाद वह स्वयं कार चलाकर अपने घर लखीसराय लौट रही थी। इसी दौरान नवीनगर के पास अचानक उन्हें नींद आ गई। जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार असंतुलित होकर सड़क किनारे नाहर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे मतस्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा घायल हो गई।


दुर्घटना के बाद घटनास्थल के इर्द-गिर्द अफरा- तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता