ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुर में जिंदा जला बिहार का एक परिवार, पति -पत्नी और तीन बच्चे की हुई मौत

DESK : राजस्थान की राजधानी जयपुर में बिहार का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। यहां 5 लोगों की मौत आग में जिंदा जलने की वजह से हो गयी। इस घटना पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत हो गयी।

जयपुर में जिंदा जला बिहार का एक परिवार, पति -पत्नी और तीन बच्चे की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : राजस्थान की राजधानी जयपुर में बिहार का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। यहां 5 लोगों की मौत आग में जिंदा जलने की वजह से हो गयी। इस घटना पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत हो गयी। फिलहाल यह आग कैसे लगी इसकी जानकारी निकल कर सामने नहीं आयी है। इस घटना में मृतक सभी लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  घटना में परिवार के मुखिया की भी मौत हो गयी है जो अपने परिवार के साथ मजदूरी के लिए जयपुर आकर रह रहा था। फिलहाल पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैसल्या गांव में  एक मकान में आग लग गयी। जिसमें बिहार से आकर मजदूरी करने वाला एक परिवार रहता था। इस घटना में उसका पूरा परिवार चपेट में आ गया। तीनों बच्चे की मौत बुरी तरह जलकर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। 


वहीं इस घटना को लेकर पूरे राजस्थान में लोग दंग हैं। फिलहाल मृतकों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह परिवार बिहार के किस इलाके का रहने वाला था। उधर, घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया X पर  पोस्ट किय है। घटना को हृदय विदारक बताते हुए उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवारजनों को हिम्मत बंधाया है।