ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ठगी के शिकार दुकानदारों की मदद से फर्जी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार

JAHANABAD : जहानाबाद में फर्जी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी बन दुकानदारों से उगाही कर रहे एक शख्स को नगर थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस फर्जी अधिकारी के पास से फर्जी आई क

ठगी के शिकार दुकानदारों की मदद से फर्जी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार
Anamika
2 मिनट

JAHANABAD :   जहानाबाद में फर्जी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी बन दुकानदारों से उगाही कर रहे एक शख्स को नगर थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस फर्जी अधिकारी के पास से फर्जी आई कार्ड, नकली कागजात और मोहर बरामद किए गए हैं. इस शख्स से थाने ले जाकर  पूछताछ जारी है. 

दरअसल ये शख्स रतनी फरीदपुर प्रखंड के कई पीडीएस दुकानदारों को ठग चुका है. ये दुकानदारों के पास जाकर दुकानों का ऑडिट के बहाने पैसे वसूला करता था. इसकी सूचना धीरे धीरे पूरे रतनी  प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों में फैल गई. कुछ दुकानदारों को इस फर्जी अधिकारी की गतिविधि पर शक हुआ. तब इसकी सूचना  कई डीलरों ने  खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी. लेकिन तब तक ये शख्स वहां से फरार हो गया.

बाद में इस फर्जी अधिकारी को इरकी मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया. ये वहां भी इसी तरह पीडीएस दुकानदारों को ठगने का काम कर रहा था. लेकिन लोगों को इस बात की जानकारी थी लिहाजा  लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दे दी. उसके बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर उस फर्जी व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. साथ ही जिले के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी भी थाना पहुँचकर उस फर्जी अधिकारी से पूछताछ कर रहे है 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता