ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : बालू माफियाओं का आतंक ! पुलिस ने जब्त किया अवैध बालू लोड ट्रैक्टर तो बरसाए पत्थर, फिर कर दिया यह कांड

BIHAR NEWS : बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर जब पुलिस थाने लाने के लिए प्रयास कर रही थी तभी ट्रैक्टर मालिक के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उसके बाद खेल कर दिया गया।

illegal sand tractor
illegal sand tractor
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में बालू माफियाओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार भले ही इनके ऊपर लगाम लगाने को लेकर बड़े-बड़े दावे कर ले,लेकिन यह दावे सिर्फ कागजों में नजर आते हैं,जमीनी हकीकत इससे काफी अलग है। यही वजह है कि सूबे के अंदर यह बातें अक्सर सुनने को मिल जाती है कि बालू माफिया के तरफ से पुलिस टीम पर हमला कर अवेध बालू लदे ट्रक या ट्रेक्टर को छूडवां लिया जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है। 


जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर गाड़ी को छुड़ाकर ले भागने में सफल रह। यहां डायल 112 नंबर की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इब्राहिमपुर नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर एक ट्रैक्टर जा रही है।


इसके बाद, सूचना पर 112 की पुलिस घटनास्थल पर जैसे ही पहुंची तोट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने घेर कर ट्रैक्टर को जैसे ही पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की टीम बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाने के लिए प्रयास कर रही थी। 


तभी ट्रैक्टर मालिक निरंजन सिंह संजय कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई तथा ग्रामीणों ने पुलिस के साथ गाली गलौज व नोंक झोंक करने लगे। ऐसे में ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए अतरिक्त पुलिस बल बुलाने के लिए थाने को सूचना दिया गया। लेकीन अतिरिक्त बल वहां पहुंचने के पहले ट्रैक्टर मालिक के द्वारा ट्रैक्टर को वहां से ले भगाकर छिपा दिया गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट पत्थर से पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस अपने को घिरता देख वहां से खिसकने में ही भलाई समझी।