ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शादी में भोज खाने के बाद 50 से अधिक लोग हुए बीमार, 5 मरीजों को सदर अस्पताल किया गया रेफर

JEHANABAD : शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गयी है। सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये है। मामला जहानाबाद के रतनी प्रखंड के कसवा गांव का है। म

शादी में भोज खाने के बाद 50 से अधिक लोग हुए बीमार, 5 मरीजों को सदर अस्पताल किया गया रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD : शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गयी है। सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये है। मामला जहानाबाद के रतनी प्रखंड के कसवा गांव का है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के इलाज में जुट गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार गांव में एक दिन पहले शादी थी जिसमें शामिल होकर सभी ने भोज खाया था। लेकिन अहले सुबह अचानक पचास से अधिक लोगों को पेट दर्द और लूज मोशन होने लगा। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने से इलाके में हड़कंप मच गया। 


गांव के लोगों ने इस बात की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मेडिकल टीम ने इलाज शुरू किया। फिलहाल 5 की स्थिति अभी भी ठीक नहीं है जबकि अन्य की हालत में सुधार हुआ है।


पांच मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम इस मामले पर नजर रखे हुए हैं।  


टैग्स