ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पति के अवैध संबंध से परेशान थी पत्नी, उठा लिया बड़ा कदम

JEHANABAD: पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है। यह विश्वास पर टिका रहता है। किसी एक ने जहां विश्वास तोड़ा रिश्ता बिगड़ते देऱ नहीं लगती। जहानाबाद में एक पति का परायी औरत से अवैध

पति के अवैध संबंध से परेशान थी पत्नी, उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है। यह विश्वास पर टिका रहता है। किसी एक ने जहां विश्वास तोड़ा रिश्ता बिगड़ते देऱ नहीं लगती। जहानाबाद में एक पति का परायी औरत से अवैध संबंध था। वह अक्सर छिपकर उस अपनी गर्ल फ्रेंड से बात किया करता था। लेकिन इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को भी नहीं थी। लेकिन पत्नी उसे वाच करती थी और एक दिन उसे इस बात का पता चल गया। जिसके बाद पत्नी ने इस बात को लेकर पति को समझाने की कोशिश की लेकिन पति मानने को तैयार नहीं था। पत्नी का समझाना उसे नागवार गुजरा और वो पत्नी को छोड़कर घर से भाग गया। इधर पति से नाराज पत्नी ने अपनी जान दे दी। 


घटना जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी दौलतपुर इलाके की है जहां एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबध था। वह इस बात को लेकर परेशान रहती थी। गुस्से में आकर महिला ने यह कदम उठा लिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों और आस-पास के लोगों को हुई। उन्होंने तुरंत इस मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की।


पूरा मामला दक्षिणी दौलतपुर मुहल्ले का है जहां रामजी साव के बेटे विजय साव और बहू पूनम देवी रहा करते थे। बुधवार को बच्चों को पूनम ने स्कूल भेज दिया और खुद गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के बेटे ने बताया कि पापा किसी महिला से हमेशा फोन पर बात किया करते थे। इसी बात को लेकर मम्मी अक्सर पापा से नाराज रहती थी। बुधवार की सुबह जब हम स्कूल चले गए तब मम्मी ने अपनी जान दे दी। 


इस घटना में मोबाइल ने पति पत्नी के बीच दूरियां बनाई। पति के रहते दूसरी औरत से मोबाइल के माध्यम से ही बातचीत हुई और यह प्यार में तब्दील हो गया। अब पति अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद्द करने लगा जो पत्नी को मंजूर नहीं था। रिश्तों की बुनियाद कमजोर पड़ती जा रही थी और शायद यही कारण है कि विवाहिता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता