ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी के बीच अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर राख; स्वाहा हो गई लाखों की संपत्ति

Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी के बीच अगलगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. जहानाबाद में अचानक एकसाथ एक दर्जन से अधिक दुकानों में आग लग गई. देखते ही देखते सभी दुकानें जलकर राख हो गईं.

Bihar News
जहानाबाद में आग का तांडव
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाका बतीस भंवरिया के पास उस समय अफरा तफरी का महौल हो गया, जब तकरीबन दर्जन भर दुकान में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते करीब दर्जन भर दुकानें जलकर बुरी तरह से राख हो गईं। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसके सामने किसी की एक नही चली।


घटना की सूचना दमकल की टीम को दी गई। दमकल विभाग के कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया सका। जिसके बाद मसौढ़ी और अन्य आसपास के जगहों से भी दमकल की गाड़ी बुलाई गई तब जाकर किसी तरह आग पर नियंत्रण किया गया। 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी तो लोगों को नही है लेकिन पछुआ हवा चलने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया गया। आग की लपटे इतनी भयावह थी कि कोई भी लोग नजदीक जाने का हिम्मत नहीं कर पाए। आग पर काबू पाया जाता तब तक आग अपना काम तमाम कर चुका था। 


कुछ दुकानदार ने बताया कि आगलगी की घटना गैस ब्लास्ट होने से हुई है। साथ ही दुकान में आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो व्यक्ति भी बुरी तरह से आग की लपटों के कारण झुलस गए। जिनका इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास दमकल विभाग के कर्मियों के साथ-साथ अन्य लोग भी कर रहे।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता