ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मछली कारोबारी को अपराधियों ने गोलियों से भूना, हत्या के बाद मृतक के परिजनों में मचा कोहराम

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी क

मछली कारोबारी को अपराधियों ने गोलियों से भूना, हत्या के बाद मृतक के परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने कारोबारी की गोली मार हत्या कर दी है। यह घटना बुधवार सुबह की है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धामपुर गांव में एक व्यवसाई रविंद्र कुमार वौद्ध को सोए हुए अवस्था में अपराधियों ने पहले पूरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया और उसके बाद अपराधियों ने छह गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मृतक रविंद्र कुमार के परिवार में कोहराम मच गया है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक अपने गांव का एक बड़ा ट्रांसपोर्टर मछली कारोबारी समेत कई धंधों का संचालन कर्ता था। यह अपने घर से दूर अपने दलान में अकेले सोया करता था। बीते रात भी घर से खाना खाकर अपने दलान में सोने चला गया था। सुबह गांव के कुछ लोग जब उधर से गुजर रहे थे तो शव देखकर हड़कंप मच गया। जब  इस बात की सूचना जैसे ही गांव के साथ- साथ आसपास के लोग को हुई सुबह सुबह देखने का भीड़ जुट गई। 


उधर, अपराधियों के द्वारा क्यों गोली मारी गई घटना का कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस वजह से रविंदर उर्फ बोध का हत्या किया गया।  इस घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय घोसी थाना को सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।  मौके पर घोसी विधायक रामबली यादव व एसडीपीओ राजीव सिंह पहुंचे है।