ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

जहानाबाद में प्रशांत किशोर ने खेला भूमिहार कार्ड, जेडीयू के लिए खतरा!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जहानाबाद सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने भूमिहार कार्ड खेलते हुए अभिराम शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जिससे जेडीयू के लिए चुनौती बढ़ गई है।

बिहार
JDU के लिए बढ़ी मुश्किलें!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जहानाबाद सीट पर मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने यहां भूमिहार कार्ड खेलते हुए स्कूल संचालक अभिराम शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। यह निर्णय न केवल स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है, बल्कि जनसुराज की सामाजिक रणनीति का संकेत भी देता है।


जहानाबाद विधानसभा, बिहार के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और यह एक सामान्य (GEN) श्रेणी की सीट है। अब तक यह सीट आरजेडी और जेडीयू के बीच मुकाबले का केंद्र रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने 33,902 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। सुदय यादव को कुल 75,030 वोट (47.03%) मिले थे, जबकि जेडीयू के कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को 41,128 वोट (25.78%) मिले थे। 2015 में भी यह सीट आरजेडी के खाते में गई थी, जब मुंद्रिका सिंह यादव ने 50.87% वोट शेयर के साथ जीत हासिल की थी।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में होंगे  पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। 14 नवंबर को मतगणना होगी। जहानाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटें  जहानाबाद, मखदुमपुर और घोसी  दूसरे चरण में मतदान करेंगी। दूसरे चरण के लिए नामांकन 13 से 20 अक्टूबर तक होगा।


इस बार का चुनाव सभी दलों के लिए आसान नहीं दिख रहा है। प्रशांत किशोर का जनसुराज संगठन नए प्रयोग के साथ मैदान में उतरा है, जिसका लक्ष्य “बिहार बदलने” का संदेश देना है। पार्टी ने इस बार शिक्षित, साफ-सुथरी छवि और बौद्धिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने की रणनीति अपनाई है।


जहानाबाद में अभिराम शर्मा के लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन अगर सामाजिक समीकरण उनके पक्ष में रहे तो परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। वहीं, आरजेडी से सुदय यादव दोबारा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। हालांकि उनका विरोध भी हो रहा है।


 जेडीयू से नाराज होकर  टिकट की जुगत में घोसी के पूर्व विधायक जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा हाल ही में राजद में शामिल हो गए हैं, जबकि हाशिए पर रहने के बाद पूर्व सांसद अरुण कुमार ने अपने बेटे ऋतुराज के साथ जेडीयू का दामन थाम लिया है। अगर जेडीयू ऋतुराज को टिकट देती है, तो मुकाबला बेहद कड़ा और त्रिकोणीय हो सकता है। हालांकि, अगर यह टिकट किसी दूसरे समाज को दिया गया, तो भूमिहार समुदाय की नाराज़गी जनसुराज के उम्मीदवार  के लिए राह आसान कर सकते हैं