ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

इंटर परीक्षा में फेल होने पर स्टूडेंट ने किया सुसाइड, गांव के बधार में मिला शव

JAHANABAD : इंटर परीक्षा में फेल होने से आहत स्टूडेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. शुक्रवार की सुबह छात्र का शव गांव के बाहर बधार में पेड़ से लटकता हुआ मिला. जिसके बाद से

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

JAHANABAD : इंटर परीक्षा में फेल होने से आहत स्टूडेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली  है. शुक्रवार की सुबह छात्र का शव गांव के बाहर बधार में पेड़ से लटकता हुआ मिला. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई  है. 

मामला जहानाबाद के ओकरी के मुस्तफापुर  गांव की है. जहां गंधार गांव के एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. मृतक की पहचान डब्लू कुमार के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि डब्लू बिहार इंटर परीक्षा में फेल कर गया था, जिसके बाद से ही बह परेशान चल रहा था. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. वहीं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता